Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी ने बतायी जीवन को खुशनुमा बनाने की कला
    छत्तीसगढ़

    ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी ने बतायी जीवन को खुशनुमा बनाने की कला

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी ने बतायी जीवन को खुशनुमा बनाने की कला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    – ऋषभदेव सभागार बड़ौत में ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी को सुनने पहुॅची दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियां 

    – विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी को महामहिम राष्ट्रपति कर चुके है सम्मानित

    बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के बड़ौत शहर में प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू और महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी ने जीवन को खुशनुमा बनाने की कला सिखायी। दीदी के ऋषभदेव सभागार पहुॅचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। दीदी को सुनने के लिए जनपद बागपत सहित दिल्ली एनसीआर से आयी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, शैक्षिक आदि विभिन्न क्षेत्रों की जुड़ी हजारों सम्मानित हस्तियां उपस्थित थी। ब्रहमा कुमारी गीता दीदी बागपत ने मंच का संचालन करते हुए उपस्थित लोगों को प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व ओमशान्ति के बारे में विस्तार से बताया। ब्रहमाकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि हमारी जीवन शैली सकारात्मक होनी चाहिए, उसमें तनिक भी नकारात्मकता नही होनी चाहिए। कहा कि हमको ना तो किसी में कोई बुराई ढूढंनी है और ना ही किसी की कोई बुराई करनी है। कहा कि नकारात्मक सोच से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में कमी आती है। कहा कि हर पल अच्छे विचारों को ग्रहण करें। रात को सोने से पहले सभी नकारात्मक विचारों को त्याग कर सोये। सुबह उठने के बाद परम पिता परमेश्वर का ध्यान करे और जीवन को सकारात्मक बनाने का संकल्प ले। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक, उपजिलाधिकारी बड़ौत अमर चन्द वर्मा, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, वंदना गुप्ता, ममता, विकास गुप्ता, रजनीश जैन, डाक्टर मनोज बिश्नोई, अनिल अरोड़ा, मेघा मित्तल, ब्रह्मा कुमारी पल्लवी दीदी बागपत, ब्रह्मा कुमारी सरिता दीदी बागपत, खण्ड़ विकास अधिकारी बड़ौत ज्योति चावला, नगर पालिका परिषद बड़ौत की अध्यक्षा बबीता तोमर, तीर्थंकर ऋषभदेव सभागार समिति बड़ौत के अध्यक्ष धनकुमार जैन, महामंत्री धनेन्द्र कुमार जैन, हरपाल वर्मा, आनन्द वर्मा, सुनील अरोड़ा, मोहिनी दीदी, डाक्टर मनीष तोमर, सुनील, दिगम्बर जैन कॉलिज बड़ौत के प्रधानाचार्य डाक्टर विरेन्द्र सिंह, ब्रहमा कुमारी प्रवेश, उमा, सीमा, संगीता, कला, ऊषा, ललीता, संतोष, अनेकों डाक्टर, स्कूल व कॉलिजों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, विद्यार्थीगण, वकील, व्यापारी वर्ग के हजारों लोग उपस्थित थे।

     

    Continue Reading

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर व्यक्त किया गहरा शोक…..

    September 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क…..

    September 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.