Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»इन देशों में नौकरी के लिए जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी; दूतावास की एडवाइजरी…
    विदेश

    इन देशों में नौकरी के लिए जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी; दूतावास की एडवाइजरी…

    By May 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इन देशों में नौकरी के लिए जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, बर्बाद हो जाएगी जिंदगी; दूतावास की एडवाइजरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कई भारतीयों का विदेश में नौकरी करने का सपना होता है।

    लेकिन इस सपने को पूरा करने के चक्कर में लोग बुरी तरह धोखाधड़ी के दलदल में फंस जाते हैं।

    इसीलिए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को नौकरी के लिए कंबोडिया जाने वाले लोगों को एक सलाह जारी की है।

    दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिकों को केवल विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा अप्रूव अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही रोजगार के लिए दूसरे देश जाना चाहिए।

    एडवाइजरी में धोखाधड़ी वाली नौकरी की पेशकश से जुड़े महत्वपूर्ण जोखिमों की रूपरेखा दी गई है और सावधानी की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि कंबोडिया में नौकरी चाहने वाले नोम पेन्ह (राजधानी) में भारतीय दूतावास से भी संपर्क कर सकते हैं।

    इसमें कहा गया है कि ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के रास्ते लाओस में रोजगार का लालच दिया जा रहा है।

    दूतावास ने बताया कि ये फर्जी नौकरियां लाओस में गोल्डन ट्रायंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में कॉल-सेंटर घोटालों और क्रिप्टो-करेंसी धोखाधड़ी में शामिल संदिग्ध कंपनियों द्वारा ‘डिजिटल सेल्स एंड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्स’ या ‘कस्टमर सपोर्ट सर्विस’ जैसे पदों के लिए हैं।

    दूतावास ने एडवाइजरी में कहा, “सभी भारतीय नागरिक जो कंबोडिया और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में नौकरियों के लिए जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि इस क्षेत्र में कई नकली एजेंट काम कर रहे हैं, जो भारत में एजेंटों के साथ मिलकर लोगों को धोखाधड़ी वाली कंपनियों में शामिल करने का लालच दे रहे हैं। वे विशेष रूप से साइबर अपराधों में शामिल हैं। जो कोई भी कंबोडिया में नौकरी करना चाहता है, उसे ऐसा केवल भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा अप्रूव अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही करना चाहिए।” 

    कंबोडिया में भारतीय दूतावास के अनुसार, इन फर्मों से जुड़े दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर और भारत जैसे स्थानों में एजेंट एक साधारण इंटरव्यू और टाइपिंग टेस्ट लेकर भारतीय नागरिकों की भर्ती कर रहे हैं, और वापसी हवाई टिकट के साथ तगड़ी सैलरी, होटल बुकिंग और वीजा की पेशकश कर रहे हैं।  

    एडवाइजरी में, कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने कहा, “हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के माध्यम से लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (जिसे लाओस भी कहा जाता है) में रोजगार का लालच दिया जा रहा है।

    ये फर्जी नौकरियां लाओस में गोल्डन ट्राएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में कॉल-सेंटर घोटालों और क्रिप्टो-मुद्रा धोखाधड़ी में शामिल संदिग्ध कंपनियों द्वारा ‘डिजिटल सेल्स एंड मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव्स’ या ‘कस्टमर सपोर्ट सर्विस’ जैसे पदों के लिए हैं।

    कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने कहा कि पीड़ितों को अवैध रूप से थाईलैंड से लाओस में सीमा पार ले जाया जाता है और कठोर और मुश्किल हालातों में लाओस में “गोल्डन ट्रायंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र” में काम करने के लिए बंदी बना लिया जाता है। कभी-कभी, उन्हें आपराधिक सिंडिकेट द्वारा बंधक बना लिया जाता है। अवैध गतिविधियां और लगातार शारीरिक और मानसिक यातना के तहत कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।” 

    इसमें कहा गया है, “थाईलैंड या लाओस में वीजा ऑन अराइवल रोजगार की अनुमति नहीं देता है और लाओस अधिकारी ऐसे वीजा पर लाओस आने वाले भारतीय नागरिकों को वर्क परमिट जारी नहीं करते हैं। पर्यटक वीजा का इस्तेमाल केवल इसी उद्देश्य के लिए किया जाना है। कृपया ध्यान दें कि लाओस में मानव तस्करी अपराधों के दोषियों को 18 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है।”

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.