Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»विदेश»ईरान की मुसीबत में अमेरिकी सांसद के बिगड़े बोल- रईसी मर गए हों तो अच्छा है, आतंकवादी और तानाशाह थे…
    विदेश

    ईरान की मुसीबत में अमेरिकी सांसद के बिगड़े बोल- रईसी मर गए हों तो अच्छा है, आतंकवादी और तानाशाह थे…

    By May 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान की मुसीबत में अमेरिकी सांसद के बिगड़े बोल- रईसी मर गए हों तो अच्छा है, आतंकवादी और तानाशाह थे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान के राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी का Bell 212 हेलिकॉप्टर रविवार को क्रैश हो गया था।

    यह हादसा उस वक्त हुआ, जब इब्राहिम रईसी खुदाफरिन शहर से ताबरिज जा रहे थे। इसी दौरान उनके विमान से संपर्क टूट गया और हेलिकॉप्टर वजरकान इलाके के पास क्रैश हो गया।

    घंटों के अभियान के बाद क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है, लेकिन किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ईरान ने इस पर अभी कुछ नहीं कहा है। सऊदी अरब, भारत, चीन, रूस समेत दुनिया भर के देशों ने इस हादसे पर दुख जताया है।

    इस बीच अमेरिकी सांसद का एक बयान सामने आया है, जो ईरान को इस मुसीबत के वक्त में चुभने वाला है। अमेरिकी सांसद रिक स्कॉट ने कहा कि यदि इब्राहिम रईसी जिंदा नहीं बचे हैं तो यह अच्छी बात है और इससे दुनिया रहने के लिए और सुरक्षित हो जाएगी।

    रिपब्लिक सांसद ने एक्स पर लिखा, ‘यदि रईसी की मौत हो गई है तो फिर दुनिया अब पहले से बेहतर और सुरक्षित होगी। वह शख्स एक आतंकवादी और तानाशाह था।

    उससे कोई प्यान नहीं करता था और न सम्मान देता था। उसे कोई मिस नहीं करेगा। यदि उसकी मौत हो गई है तो मैं उम्मीद करता हूं कि ईरान के लिए यह मौका है कि वह अपने देश की सत्ता को कातिल तानाशाहों से वापस ले लें।’ 

    अमेरिकी सांसद का यह बयान चुभने वाला और आपत्तिजनक है। अब तक अमेरिकी सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस दुखद घटना में तमाम देशों ने ईरान के साथ खड़े होने की बात कही है।

    खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के कई सहयोगियों ने भी ईरान से इस घटना को लेकर संवेदना प्रकट की है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी सांसद का बयान तनाव भी बढ़ाने वाला है।

    बता दें कि इस मामले में अब तक अमेरिकी सरकार ने कुछ नहीं कहा है। सूत्रों का कहना है कि बाइडेन प्रशासन इस मामले में संभलकर चलना चाहता है। इस मामले की रिपोर्ट जो बाइडेन ने मांगी है और उन्हें पूरी जानकारी अधिकारियों ने दी है। 

    इस घटना के बाद अमेरिका की नजर इस बात पर है कि यदि इब्राहिम रईसी की हादसे में मौत हो गई है तो फिर उनकी जगह कौन राष्ट्रपति बनेगा।

    बता दें कि क्रैश हेलिकॉप्टर को खोजने में तुर्की और रूस जैसे देश ईरान की मदद कर रहे थे। हेलिकॉप्टर का मलबा तो मिल गया है, लेकिन जांचकर्ताओं का कहना है कि उसमें सवार किसी भी शख्स के बचने की उम्मीद नहीं है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.