Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गला काटकर पत्नी-बेटी को मार डाला:रायपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने की हत्या; बीवी के कैरेक्टर पर शक करता था
    छत्तीसगढ़

    गला काटकर पत्नी-बेटी को मार डाला:रायपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने की हत्या; बीवी के कैरेक्टर पर शक करता था

    By May 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गला काटकर पत्नी-बेटी को मार डाला:रायपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने की हत्या; बीवी के कैरेक्टर पर शक करता था
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/ रायपुर में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और बेटी को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में बेटी और पत्नी की खून से सनी लाश मिली है। आवेश में आकर पत्नी और बेटी का गला रेता है। पूरा मामला खरोरा थाना इलाके के ग्राम घिवरा का है।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी योगेश वर्मा ने कुछ दिन पहले ही बड़ी बेटी की शादी की थी। वह दोनों बेटियों की एक साथ शादी करना चाहता था, लेकिन छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने से वह नाराज चल रहा था। इस बात को लेकर घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती थी।

    विवाद के बाद पत्नी और बेटी का गला काटा

    इसी बीच सोमवार को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। पति योगेश आवेश में आ गया। पहले उसने अपनी पत्नी 41 साल की जानकी वर्मा का गला काटा, इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही 22 साल की बेटी लवली वर्मा की भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर से घर का दरवाजा बंद कर योगेश बाड़ी के रास्ते से भाग गया।

    बेटे ने देखी मां और बहन की लाश

    आरोपी योगेश वर्मा का 19 साल बेटा विवेक पड़ोस में ही अपने मामा के घर पर था। वह जब घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो विवेक छत से कूदकर अंदर घुसा। अंदर का मंजर देखकर विवेक घबरा गया। जैसे-तैसे उसने दरवाजा खोला और पड़ोसियों को जानकारी दी।

    Continue Reading

    Related Posts

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन….

    June 21, 2026

    ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा…..

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026

    सुहेला क्षेत्र गढ़ रहा प्रगति के नए आयाम, हर समस्या का प्राथमिकता से होगा समाधान: मंत्री टंक राम वर्मा…..

    June 21, 2026

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.