Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बच्चों को पगड़ी बांधने, गुरु इतिहास व मर्यादा की दी शिक्षा, विजेता पुरस्कृत
    छत्तीसगढ़

    बच्चों को पगड़ी बांधने, गुरु इतिहास व मर्यादा की दी शिक्षा, विजेता पुरस्कृत

    By June 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चों को पगड़ी बांधने, गुरु इतिहास व मर्यादा की दी शिक्षा, विजेता पुरस्कृत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । सिख मिशन छत्तीसगढ,़ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद एवं श्री सुखमणि साहिब सर्कल द्वारा आयोजित 20 दिवसीय गुरमत सिखलाई कैंप का समापन हो गया। इस गुरमत कैंप में लगभग 110 बच्चों ने एवं बड़ों ने भाग लिया जिसमें इन्हें गुरुमुखी लिपि, पाठ शुद्ध करना, पगड़ी बांधने, गुरु इतिहास व मर्यादा की शिक्षा दी गई। इन बच्चों को प्रशिक्षित करने विशेष रूप से एसजीपीसी से प्रचारक भाई हरपाल सिंह एवं भाई सुखवंत सिंह आए हुए थे।
    समापन समारोह में  बच्चों के लिए पगड़ी एवं दुमाला प्रतियोगिता एवं लेक्चर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। गुरु इतिहास से संबंधित जानकारी साझा की। समारोह  में विशेष रूप से सिख मिशन छत्तीसगढ़ के हेड सरदार गुरमीत सिंह सैनी एवं  उनकी टीम से भाई जरनैल सिंह ने अपनी हाजिरी लगाई और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में पिछले दिनों हुई लिखित परीक्षा, लेक्चर, पगड़ी एवं  दुमाला प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को समान चिन्ह एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत  किया। छत्तीसगढ़  सिख मिशन की ओर से 3 वर्गों में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। दयालबंद गुरुद्वारे में हुई  16 से 20 वर्ग वर्ष के वर्ग में गुर शीत कौर सलूजा पिता जसपाल सिंह सलूजा माता रीनू सलूजा बिलासपुर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।विजेताओं को धर्म प्रचार कमेटी छत्तीसगढ़ सिख मिशन के गुरमीत सिंह सैनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

    कार्यक्रम में इनका रहा योगदान
    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर, अमरजीत सिंह दुआ ,सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ,जोगिंदर सिंह गंभीर ,नरेंद्र पाल सिंह गांधी, जसबीर गांधी ,गुरमीत सिंह जुनेजा, हेड ग्रंथी भाई मान सिंह जी ,चरणजीत सिंह गंभीर एवं अन्य सभी प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने अपनी हाजिरी लगाई एवं श्री सुखमणि साहिब सर्कल से अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा, हरमीत कौर गंभीर, मनप्रीत कौर मक्कड़ आदि का योगदान रहा।  मक्कड़ सुखनीत कौर, जसमीत कौर, संदीप कौर, अंजलि सलूजा, श्वेता कौर ,मनीषा खनूजा एवं संस्था के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग दिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
    डॉ. शिखा को फुलब्राइट नेहरू पोस्ट फैलोशिप
    बिलासपुर ञ्च पत्रिका. शहर की डॉ. शिखा दीक्षित फुलब्राइट नेहरू पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप से सम्मानित हुईं हैं। फुलब्राइट पोस्ट  फैलोशिप कार्यक्रम में वह पादप रोगों पर अपने शोध को आगे बढ़ाने के लिए कोलोराडो स्टेट विश्वविद्यालय अमेरिका में कार्य करेंगी। बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. शिखा दीक्षित बिलासपुर निवासी हेमलता दीक्षित की सुपुत्री हैं। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर से पूरी की है। डॉ. शिखा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली से पीएचडी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। डॉ. शिखा ने यह फेलोशिप प्राप्त कर शहर को गौरवान्वित किया है। 
    और उन्होंने पिछले कई वर्षों से पादप रोगों की आणविक प्रक्रिया को समझने में अपना समय और श्रम दिया है। फुलब्राइट-नेहरूकार्यक्रम 1950 में शुरू किया गया था ताकि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल सके। यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फेलोशिपों में से एक है जो भारतीय शोधकताअरं को अमेरिका में उनके शोध परियोजना को कान्वित करने की संभावना प्रदान करती है। 

    मेधावी मेहरप्रीत सिंह दिल्ली में सम्मानित 
    बिलासपुर ञ्च पत्रिका. कॅरियर वल्र्ड स्कूल लालखदान, बिलासपुर के छात्र मेहरप्रीत सिंह दुआ (खुश दुआ) को 2 जून 2024 को दिल्ली के डॉ अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अवार्ड समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया । सम्मान समारोह में खुश के माता-पिता स गुरजीत सिंह दुआ व सिल्की दुआ भी उपस्थित रहीं।  मेहरप्रीत सिंह दुआ ने साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन इंटरनेशनल कामर्स ओलम्पियाड द्वारा आयोजित ओलम्पियाड इंटरनेशनल कंपटीशन में इंटरनेशनल में तीसरा रैंक एवम जोनल रेंक एव छत्तीसगढ़ रैंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

    Related Posts

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी, इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.