Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»मनोरंजन»लॉकडाउन में खुद को खत्म करना चाहते थे अमित कुमार मौर्या, कैमरामैन से यूं बने पंचायत 3 के ‘बम बहादुर’
    मनोरंजन

    लॉकडाउन में खुद को खत्म करना चाहते थे अमित कुमार मौर्या, कैमरामैन से यूं बने पंचायत 3 के ‘बम बहादुर’

    By June 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉकडाउन में खुद को खत्म करना चाहते थे अमित कुमार मौर्या, कैमरामैन से यूं बने पंचायत 3 के ‘बम बहादुर’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंचायत 3 इस वक्त ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज है। इस शो का हर एक कैरेक्टर जबरदस्त तरीके से फेमस हुआ है। पंचायत के एक-एक किरदार ने लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ी है। इसी में बम बहादुर का रोल भी लोकप्रिय हो चला है।  मौजूद 'पंचायत 3' (Panchayat 3) का हर किरदार लोगों के बीच हिट हो गया है। बड़े से बड़ा कैरेक्टर हो या छोटे से छोटा, डायरेक्टर दीपक मिश्रा की सीरीज की कहानी ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी है। 'पंचायत 3' ओटीटी की मोस्ट अवेटेड सीरीज रही है। इसके पहले दो सीजन का फील और इमोशन तीसरे सीजन में देखने को मिल रहा है। इस बार के सीजन में कुछ नए चेहरे भी दिखे। 'विधायक जी' से लेकर 'सचिव जी' तक ने पहले सीजन से अब तक धाक जमाई। लेकिन किसी भी कहानी को पूरा करने में उसमें निभाया गया छोटे से छोटा किरदार भी अहमियत रखता है। 'पंचायत 3' में बम बहादुर का किरदार नया है, यह छोटा लेकिन इतना जबरदस्त कैरेक्टर है कि पंचायत देखने वाला हर व्यक्ति इससे खुद को जोड़ कर देख पा रहा है। महाराजगंज के अमित कुमार मौर्या ने 'बम बहादुर' का रोल प्ले किया है। 

    'बम बहादुर' को मिला लोगों का प्यार

    जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता स्टारर इस सीरीज में 'बम बहादुर' ने अपने किरदार से लोगों का खूब दिल जीता। विधायक को चुनौती देने वाले 'बम बहादुर' का दबंग अंदाज ही है, जो लोगों के दिलों में बस गया है। यह रोल छोटा, लेकिन ऐसा रहा कि लोग इसे भूले नहीं भूल पा रहे। लीक से हटकर इस किरदार को निभाने वाले अमित कुमार मौर्या ने यहां तक पहुंचने से पहले बहुत संघर्ष किया।

    लॉकडाउन में झेला डिप्रेशन

    अमित कुमार मौर्या ने बताया कि उन्होंने डिप्रेशन झेला है। उनकी लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया, जब वह खुद को खत्म करना चाहते थे। लॉकडाउन के दिनों में अमित एक साल तक घर में ही रहे। उनके पास काम नहीं था और वह नौकरी करना भी नहीं चाहते थे। उन्हें तो शुरू से एक्टर ही बनना था।

    खुद को खत्म करना चाहते थे अमित कुमार मौर्या

    अमित को नौकरी में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन खाली बैठे होने की वजह से उनमें नकारात्मकता भी हावी हो गई थी। अमित ने बताया कि वह अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते थे। उनके सपने बहुत बड़े थे। वह ग्लैमर वर्ल्ड का जाना माना नाम बनना चाहते थे। लेकिन नॉन फिल्मी बैकग्राउंड के होने के नाते कुछ समझ नहीं आ रहा था कि एक्टिंग लाइन में शुरुआत कैसे करनी है। अमित के पिता चीनी मिल कार्यकर्ता थे। मां आशा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इस लिहाज से परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। लेकिन वो कहते हैं न कि किसी चीज को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है। अमित के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जागरूकता रथ रवाना: 28 जून से बेमेतरा में चलेगा तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 

    June 27, 2026

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.