Author: News Desk

जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में प्राप्त शिकायत जिसमें आवेदक द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि महाकौशल क्षेत्र के विभिन्न जिलों में अनेक सड़क ठेकेदारों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान डामर के फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रूपयों का अवैध रूप से भुगतान प्राप्त कर विभाग एवं शासन को हानि पहुंचाई है। उक्त शिकायत की जांच ईओडब्ल्यू जबलपुर में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री ए.व्ही. सिंह द्वारा की गई। शिकायत में जांच के दौरान संबंधित जिलों के महाप्रबंधक, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा लगाये गये सड़क निर्माण में डामरों के सत्यापित बिल जिनका भुगतान प्राप्त…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की तिथि घोषित कर दी है। 31 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत 158 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हैं। वह पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अभ्यर्थियों ने कहा है कि इस बार एमपीपीएससी सबसे कम पदों पर भर्ती कर रहा है। इन्हें बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि परीक्षा में एक लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं। एक पद के लिए 200 के बीच मुकाबला ऐसे में एक पद के लिए 200 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा,…

Read More

– इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने बुधवार को इंटरेक्टिव सेशन – मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर होगा प्रजेन्टेशन भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य में निवेश की संभावनाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए 22 जनवरी को पुणे में इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सत्र में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, निवेशकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। यह सत्र पुणे के होटल रिट्ज़ कार्लटन में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

लुधियाना। यदि कोई अपराध करे, तो उसे काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन और सजा देने के लिए अदालतें हैं। यदि कोई अपराध करे और उसे सभी लोगों के सामने जलील किया जाए, यह ठीक नहीं। पंजाब के लुधियाना में बहादरके रोड स्थित एकजोत नगर इलाके में एक होजरी फैक्ट्री में काम करने वाले परिवार (तीन बेटियों, बेटे और मां) को फैक्ट्री मालिक व लोगों ने कपड़े चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। उसके बाद फैक्ट्री मालिक ने उन सभी के मुंह काले कर दिए तथा सभी के गले में ‘चोर’ लिखी तख्तियां टांगकर गलियों में घुमाते हुए गलत…

Read More

IND vs ENG 4th T20: आज से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच के सभी टिकट काफी पहले ही सोल्ड आउट हो गए थे. अगर आप इस सीरीज के मैच का लुत्फ सीधा स्टेडियम से उठाना चाहते हैं तो फिर पुणे में खेले जाने वाले मैच का टिकट खरीद सकते हैं. सीरीज का चौथा मैच पुणे में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला…

Read More

इंदौर: इंदौर को पहचान देने वाला नमकीन उद्योग खुद को खतरे में महसूस कर रहा है। यह स्थिति मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मनमाने आदेश के कारण पैदा हुई है। उद्योगों को आदेश दिया गया है कि वे अपने द्वारा उपयोग किए जा रहे ईंधन में बदलाव करें। कोयला, बायोकोल जैसे ईंधन का उपयोग बंद कर केवल सीएनजी-पीएनजी का उपयोग करें। अजीब बात यह है कि यह नियम केवल इंदौर के उद्योगों पर ही थोपा जा रहा है। नमकीन उद्योग ने कहा कि यदि आदेश का पालन किया गया तो या तो बड़े उद्योग बंद हो जाएंगे या फिर वे…

Read More

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने यह कार्रवाई बिना दिमाग का इस्तेमाल किए एक रियल्टी डेवलपर के खिलाफ मनी लॉड्रिंग जांच शुरू करने के लिए की। साथ ही यह भी कहा केंद्रीय एजेंसी को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। नागरिकों का शोषण करना बंद करें- कोर्ट जुर्माना लगाते हुए जस्टिस मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने कहा कि नागरिकों का शोषण ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक सख्त संदेश देने की जरूरत है। अब…

Read More

भिलाई. बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर नागपुर के जीएसटी ऑफिसर के बेटे ने अपनी सीनियर से 36 लाख की ठगी की है. पहले छोटे इन्वेस्ट में प्रॉफिट दिया, फिर बड़ा अमाउंट लिया. पीड़िता की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपी के पिता छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदस्थ रह चुके हैं. पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है. दरअसल, स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने 16 अगस्त 2024 को अपनी शिकायत में बताया कि वो साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही…

Read More

हरियाणा में धूप के बाद फिर से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य के 13 जिलों में हल्की बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और चरखी दादरी शामिल है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक हरियाणा में जनवरी माह के अंदर कई बार मौसम बदलाव का अलर्ट जारी हो चुके हैं। इससे पहले भी तीन पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद दो बार…

Read More

ICC Women's U-19 T20 2025:न्यूजीलैंड की जीत का खाता आखिरकार खुल गया. पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली हार और फिर दूसरे मुकाबले में नाइजीरिया के किए उलटफेर ने न्यूजीलैंड टीम को सकते में डाल दिया था. लेकिन, समोआ पर उन्होंने अपनी तूफानी जीत की स्क्रिप्ट लिखी. समोआ के नाम एक और छोटा स्कोर 17-17 ओवर के मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट खोकर 107 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 48 रन इव वोलांड ने मारे. समोआ के सामने जीत के लिए लक्ष्य बिल्कुल क्लियर था. उसे 17 ओवर में 108 रन बनाने…

Read More