Author: News Desk

भोपाल । बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बने मकान तथा फाटक रोड की झुग्गी में रहने वाले कुल 381 परिवारों को रेलवे तथा जिला प्रशासन ने नव वर्ष के दूसरे माह में हटाने का निर्णय लिया है। फाटक रोड पर निर्माणाधीन ब्रिज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ भी बनेगी। इसी क्षेत्र में रेलवे की मल्टी पार्किंग भी बन रही है। इस क्षेत्र से बेदखल होने वाले परिवारों में से 164 परिवारों को ग्राम भौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गई मल्टी में फ्लैट देने का भी निर्णय लिया गया है। वार्ड 4 के भाजपा पार्षद…

Read More

दिल्ली: दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने दोनों योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर कहा है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और…

Read More

दिल्ली। वसंत विहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 8 वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने में आया है। बच्ची का शव मंगलवार को शंकर विहार सैन्य स्टेशन स्थित एक खाली मकान में फंदे में लटका मिला। आरोपी बच्ची का पड़ोसी ही निकला, जिसे वह भाई कहा करती थी। CCTV से पहचान होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शाम से थी लापता पुलिस के अनुसार, बच्ची माता-पिता और एक बडे भाई के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी। उसके माता-पिता सेना के एक अधिकारी के घर में घरेलू…

Read More

नई दिल्ली । सरकार ने देश की जलवायु प्रतिबद्धताओं के साथ समर्थन के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह ऋण भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड को गारंटी के साथ दिया जाएगा। इस समझौते से शहरी परियोजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के निदेशक मियो ओका ने इस ऋण के लिए हस्ताक्षर किए। ओका ने इस समझौते को बहुत महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश की परियोजनाओं को विकास करने में मदद मिलेगी।…

Read More

तिरुअनंतपुरम। केरल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आवारा कुत्ते ने एक 88 वर्षीय वृद्ध महिला को मार डाला। पीड़िता कार्तियानी अम्मा मंगलवार को तिरुअनंतपुरम स्थित कार्तिकपल्ली अपने बेटे के घर गई थीं। वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध होने के कारण वह स्वयं का बचाव करने में असमर्थ थीं। वह कई बीमारियों से भी जूझ रही थीं। स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि कुत्ते ने जब हमला किया, तब घर पर कोई नहीं था। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। यहां तक कि इस…

Read More

भुवनेश्वर । ओडिशा में एक महत्वपूर्ण योजना पर हस्ताक्षर ‎किए गए, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने ग्रिडको और सीआरयूटी के साथ उनकी हरित हाइड्रोजन परिवहन योजना के लिए समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य है ओडिशा में हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना है। एनटीपीसी की इस योजना के तहत भुवनेश्वर में हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे छोटी और लंबी दूरी तक की हाइड्रोजन बसें चलाई जा सकेंगी। इससे डीजल चलने वाली बसों पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। एनटीपीसी ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े शहरों…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वे 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए। ओझा ने यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, केजरीवाल जी…

Read More

बेमेतरा । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीदी संचालित हो रही है। धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है।…

Read More

5 दिन निकलेंगे पदयात्रा, युवा नहीं सहेगा अपमान भोपाल । अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए बयान के बाद देश भर में कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करा रही है अब यूथ कांग्रेस भी सामने आ गई है। इसे लेकर मैं भी हूं अंबेडकर पदयात्रा का प्रोग्राम जारी किया गया है। मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम जारी कर कहा कि देश का युवा अंबेडकर जी का अपमान नहीं सहेगा, अंबेडकर जी द्वारा इस देश के संविधान को लिखा गया, जिन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग हर जाति को एक समान अधिकार दिया, आजादी से रहने और…

Read More

रायपुर नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर दावेदार और मतदाता पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अब इसमें सबसे बड़ी बात जो निकलकर सामने आ रही है, उसमें अगर 31 दिसंबर तक आचार संहिता नहीं लगी, तो वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण करना पड़ेगा। इससे चुनाव दो से तीन माह तक टल सकता है। दरअसल, आयोग को एक जनवरी 2025 के हिसाब से नई मतदाता सूची तैयार करनी पड़ सकती है। निगम के चुनाव विशेषज्ञों की मानें, तो नई मतदाता सूची एक जनवरी 2024 के आधार पर तैयार की गई है। वहीं, एक जनवरी 2025 से फिर 18…

Read More