भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज (25 दिंसबर) 100वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं भाजपा और उसके एनडीए सहयोगी बुधवार को पूर्व पीएम की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर को राजनीतिक एकता और ताकत के प्रदर्शन के साथ मनाया जाएगा। एनडीए के शीर्ष नेता वाजपेयी की विरासत का सम्मान करने के लिए सदैव अटल स्मारक पर इकट्ठा होंगे। समारोह विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने हैं, जिनमें से पहला नई दिल्ली में होगा, जहां…
Author: News Desk
मुंबई । संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर देश का संत समाज उबल रहा है। इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फिर संघ प्रमुख भागवत के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, वह किसी संगठन के प्रमुख हो सकते हैं, लेकिन वे हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं हैं कि उनकी बात हम मानते रहें। वह हमारे अनुशासक रहे हैं, हम उनके अनुसार नहीं चल सकते। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, “मैं बीस बार कह रहा हूं कि हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए वे ठेकेदार नहीं हैं। हिंदू धर्म की व्यवस्था हिन्दू धर्म के आचार्यों के…
नई दिल्ली । भारत में बचत का महत्व लंबे समय से बना हुआ है। आज भी भारत की बचत दर ग्लोबल एवरेज से ज्यादा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बचत की दर 30.2 फीसदी है, जो ग्लोबल औसत 28.2 फीसदी से भी ज्यादा है। इसमें गर्व की बात है कि भारत अब चौथे स्थान पर है। भारत से आगे चीन, इंडोनेशिया और रूस हैं। चीन की बचत दर 46.6 फीसदी, इंडोनेशिया की 38.1 फीसदी और रूस की 31.7 फीसदी है। घरेलू बचत में आर्थिक उछाल के साथ, भारतीय निवेशकों का विश्वास भी बढ़ रहा…
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अज्ञात शवों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू किये जाने की समीक्षा के दौरान अमित शाह ने यह सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने तीनों आपराधिक कानूनों के तहत केस के हर चरण का अलर्ट पीड़ित के साथ-साथ जांच अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करने को कहा। शाह ने थानों, अदालतों, जेलों, अभियोजन और फारेंसिक के बीच सूचनाओं के निर्वाध आदान-प्रदान के लिए उनके ई-पोर्टल को आपस में जोड़ने की योजना की…
कोरिया। स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारीमहतारी वंदन योजना कार्यक्रम के तहत बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चों ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से न केवल बाल विवाह के खतरों को उजागर किया, बल्कि इसके कानूनी पहलुओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इस नाटक का उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ कानूनी जागरूकता फैलाना था। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि बाल विवाह गैरकानूनी है और इससे बच्चों के…
एनसीबी ने तेलंगाना में एक अवैध दवा निर्माण लैब का भंडाफोड़ किया है। लैब का संचालन एक फार्मा कंपनी में काम करने वाला व्यक्ति करता था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा कि हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर संगारेड्डी जिले के गुम्माडिडाला औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को लैब का पता चला था। छापे के दौरान लैब से लगभग 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 32.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम जब्त की गई। अल्प्राजोलम एक प्रिस्कि्रप्शन दवा है, जिसका अक्सर नशीले पदार्थों के रूप में और ताड़ी में मिश्रण के लिए दुरुपयोग किया जाता है। एनसीबी…
मप्र में127 दिन नहीं होगा कामकाज भोपाल । मप्र में साल 2025 की छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी हो गया है। नए साल में कुल 127 दिन छुट्टी रहेगी। यानी अगले साल 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। वर्ष 2024 की तुलना में साल 2025 में छुट्टियां कम हुई है। दरअसल, कुछ त्योहार रविवार को पडऩे की वजह से अवकाश कम हुए है। मप्र में साल 2025 में 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। जबकि 127 दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें 52 शनिवार और 52 रविवार भी शामिल हैं। साल 2024 की तुलना में 2025 में 4 छुट्टियां कम…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती है। अटल जी का छत्तीसगढ़ से और छत्तीसगढ़ के लोगों से हमेशा आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य…
दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली की सब्जी मंडी पहुंचे। इसका वीडियो उन्होंने मंगलवार सुबह शेयर किया। सब्जी मंडी में राहुल कुछ महिलाओं से बात करते नजर आए। उन्होंने केंद्र की नीतियों की आलोचना की। राहुल ने कहा कि लहसुन की कीमत 40 रुपए से 400 रुपए पहुंच गया है। जनता महंगाई से परेशान, सरकार सो रही जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। राहुल ने आगे कहा कि आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-छोटे सामानों पर समझौता करना पड़ रहा है।…
नासिक । महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव प्याज मंडी में हाल ही में प्याज की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमतें मात्र 17 रुपये 25 पैसे प्रति किलो तक आ गई हैं, जो पहले 36 रुपये प्रति किलो थी। इस गिरावट से प्याज उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नासिक की लासलगांव मंडी में प्याज की आवक में भी इजाफा हुआ है, जिससे बाजार में 25,000 बोरी प्याज उपलब्ध हैं। दिसम्बर के महीने के लिए, प्याज के दाम में 700 रुपये से लेकर 2851 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर है।…