रायपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का संचार हो। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, उनके जीवन संदेश और धर्म एवं सत्य…
Author: News Desk
रायपुर: हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी हैं उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, शिक्षा सत्र 2026-27, शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान के…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम सगुनी में विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम में नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को पूरक आहार का वितरण किया। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नया आयाम देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की गति को तेज कर दिया गया है। मूलभूत सुविधाओं की पहुंच प्राथमिकता में मंत्री श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि बलौदाबाजार विधानसभा के…
रायपुर: कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अटल नगर नवा रायपुर के नवागांव में दुग्ध व्यवसाय कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। ’दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से परिवार को सक्षम बनाए’ पशुपालन मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सबको शासकीय रोजगार मिले यह संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने यह अपने हाथ में है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में व्यवसाय की काफी संभावनाएं है। गाय, भैंस पालन…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कवर्धा के ग्राम छीरहा स्थित हाईटेक नए बस स्टैंड एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के समीप आयोजित भक्तिमय रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रामधुनी कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए रामधुनी टीम के सदस्यों के साथ बैठकर कीर्तन भी किया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए प्रदेश की उन्नति और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति एवं…
मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत बृहद वृक्षारोपण कराया गया जेवरा एन में VB GRAMG योजना से हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम बेमेतरा, 05 सितंबर 2026, जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा सुश्री प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत जेवरा एन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभ 25 एकड़ में 8000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में माननीय श्री दयालदास बघेल, मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। इस अवसर पर बड़ी…
रायपुर: कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण में गुरुजनों का योगदान अमूल्य है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास विद्यालय तथा नर्सिंग महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की भावी पीढ़ी के सच्चे निर्माता होते हैं, जो ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देते हैं। शिक्षक…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम सकरबोगा पहुंचकर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास को नई गति दे रही है। सरकार द्वारा गांवों में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से नारायणपुर स्थित ए.जी. ऑडिटोरियम में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों, राष्ट्रीय- राज्य स्तरीय खिलाडि़यों, दिव्यांगजनों, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थियों और आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं की व्यापक सहभागिता रही। युवाओं के हुनर, शिक्षा और खेल प्रतिभा का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ‘युवा उड़ान’…
रायपुर: एमसीबी जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर जांच, उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां से भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं…