नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत…
Author: News Desk
रायपुर: राजनांदगांव जिले में 77वां गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया गया। उसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज कोंडागांव में सेंट जेवियर्स स्कूल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन कर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि यहीं से बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण होता है। श्री साव ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बचपन में सीमित संसाधनों और मिट्टी से बने विद्यालय…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़कर राज्य के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी सदाशयता और दूरगामी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति का राह आसान हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी पृष्ठभूमि से आते हैं। इस दृष्टि से आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले वे प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश मे हाल ही में पुलिस महानिदेशकों एवं पुलिस महानिरीक्षको का सम्मेलन…
रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हर्ष फायर के साथ शांति और उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। श्री चौधरी…
रायपुर: जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षाेल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन प्रातः 9 बजे किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से…
रायपुर: जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष, उल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह का आयोजन प्रातः 09 बजे स्वर्गीय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरू खुशवंत साहेब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। तत्पश्चात् मुख्य…
रायपुर: कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेश के मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ वासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत का सस्वर गायन किया गया। अनेकता में एकता के प्रतीक स्वरूप आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के शहीदों के…
रायपुर: कबीरधाम जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा शांति और उमंग के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोडे़। समारोह में “वंदे मातरम” रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों के स्कूली बच्चों ने…
रायपुर: राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 14 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वीरता आदम्य साहस और बहादुरी के लिए पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया। सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री सुनील शर्मा, निरीक्षक श्री संदीप कुमार माडिले जिला बीजापुर, आरक्षक श्री मड़कम पाण्डू जिला सुकमा, आरक्षक श्री मड़कम हड़मा जिला सुकमा को वीरता पद से सम्मानित किया। इसी प्रकार आरक्षक श्री मड़कम देवा जिला सुकमा, आरक्षक श्री वारसे हुंगा जिला सुकमा, डी.एस.एफ. आरक्षक श्री रोशन गुप्ता जिला सुकमा, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामूराम नाग…