Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने पकड़ा अद्भुत कैच
    खेल

    नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने पकड़ा अद्भुत कैच

    By June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने पकड़ा अद्भुत कैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्‍व कप 2024 के 27वें मुकाबले में गुरुवार को बांग्‍लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से मात दी। किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद विकेटकीपर बल्‍लेबाज लिट्टन दास ने तंजीद हसन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।

    आर्यन दत्त ने दास का विकेट चटकाया

    आर्यन दत्त ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर दास को साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच आउट कराया। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने इस कैच को पकड़ने के लिए जी जान लगा दी। पहले तो वह कई मीटर भागे और फिर उन्‍होंने हवा में फुल डाइव लगाकर कैच को लपक लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    गेंद को नहीं मिली दूरी

    आर्यन दत्त की आउट साइड ऑफ गेंद पर लिट्टन दास ने आगे बढ़कर स्लॉगस्वीप करने का प्रयास किया। गेंद हवा में टंग, उसे ऊंचाई तो मिली, लेकिन जितनी दूरी चाहिए थी वह नहीं मिल सकी। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट डीप स्क्वायर लेग से अपनी बायीं ओर तेजी से भागे और उन्‍होंने बेहतरीन डाइव लगाकर दोनों हाथों से इस कैच को पकड़ लिया। उनके इस कैच की काफी तारीफ हो रही है। दूसरी ओवर लिटन दास बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्‍होंने 2 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके।

    मुकाबले का हाल

    मुकाबले की बात करें तो बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने सबसे ज्‍यादा 64 रन की पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। रिशद हुसैन ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट चटकाए। साथ ही तस्‍कीन अहमद को 2 सफलताएं मिलीं।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.