Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है वेस्टइंडीज का यह धाकड़ खिलाड़ी
    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है वेस्टइंडीज का यह धाकड़ खिलाड़ी

    By June 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है वेस्टइंडीज का यह धाकड़ खिलाड़ी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वेस्टइंडीज का इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मेजबान टीम सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 180 रन का बचाव नहीं कर सकी। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से मैच शिकस्त दी। अब उन्हें यूएसए और वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे, लेकिन उनके मुख्य सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग के खेलने की संभावना कम लग रही है।

    दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर में ब्रैंडन किंग को साइड स्ट्रेन के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। सैम करन के ओवर में कवर के ऊपर से शॉट खेलने के बाद दर्द से गिर गए और बाद में मैदान से बाहर चले गए। वह सिर्फ 12 गेंद पर 23 रन बनाकर अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, जिसमें रीस टॉपली की गेंद पर लगाया गया 101 मीटर का छक्का भी शामिल था।

    वेस्टइंडीज क्रिकेट ने की चोट की पुष्टि

    बाद में ब्रैंडन किंग बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पुष्टि की है कि वह साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे हैं। सीडब्ल्यूआई के बयान में कहा गया, ब्रैंडन किंग को साइड स्ट्रेन हो गया है और इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं लौटेंगे। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि ब्रैंडन किंग बचे हुए मैच भी नहीं खेल पाएंगे। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भी कहा कि चिंता का विषय तो है पर उम्मीद करते हैं कि वह अगले मैच में टीम के लिए उपलब्ध हों।

    फिल सॉल्ट ने खेली आतिशी पारी

    मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 180 रन बनाए। सर्वाधिक 38 रन की पारी जेसन चार्ल्स ने खेली। इंग्लैंड के चार गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सॉल्ट ने नाबाद 87 रन की पारी खेली। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद 48 रन बनाए।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.