Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान
    खेल

    ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान

    By June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मिचेल मार्श ने मैच के बाद दिया बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑस्‍ट्रेलिया के टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदों को भारत ने तगड़ा झटका दिया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने सोमवार को ग्रोस आइलेट में खेले गए सुपर-8 राउंड के मैच में कंगारू टीम को 24 रन से पटखनी दे डाली।

    भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बना सकी। इस हार के साथ ही ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। ऑस्‍ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बांग्‍लादेश पर टिकी है।

    अगर बांग्‍लादेश ने अफगानिस्‍तान को सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में हरा दिया और उसका अंतर कम रहा, तो नेट रन रेट के आधार पर ऑस्‍ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। अब तक इंग्‍लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारतीय टीम अंतिम-4 में जगह पक्‍की कर चुकी हैं।

    मिचेल मार्श ने किया स्‍वीकार

    ऑस्‍ट्रेलिया की हार से कप्‍तान मिचेल मार्श जरूर झल्‍लाए, लेकिन पूरी कोशिश की कि अपनी बातों से इसे जाहिर नहीं कर सके। मार्श ने माना कि हारना निराशाजनक रहा, लेकिन उन्‍होंने साथ ही स्‍वीकार किया कि भारतीय टीम ने बहुत अच्‍छा खेल दिखाया। मिचेल मार्श ने भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा की पारी की तारीफ भी की।

    मिचेल मार्श का बयान

    मार्श ने कहा, ''यह निराशाजनक है। वैसे, तकनीकी रूप से अंतिम-4 में पहुंचने की उम्‍मीद है। आज भारतीय टीम ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। मेरे ख्‍याल से 40 ओवर के दौरान कई छोटे अंतर रहे, लेकिन ईमानदारी की बात रही कि भारतीय टीम ने बेहतर खेल दिखाया।''

    कंगारू कप्‍तान ने साथ ही कहा, ''रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। 15 साल से हम देख रहे हैं कि अगर रोहित शर्मा इस तरह के मूड में हो तो क्‍या कर सकते हैं। उन्‍होंने शानदार शुरुआत हासिल की और फिर बेहतरीन पारी खेली। इस तरह के लक्ष्‍य का पीछा करते समश्‍ आपको लंबे समय तक विकेट भी संभालने पड़ते हैं। मगर हमारे खिलाफ भारत ने शानदार खेल दिखाया।''
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.