Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»त्रिनिदाद में रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाजों का होगा राज? जाने  पिच का हाल 
    खेल

    त्रिनिदाद में रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाजों का होगा राज? जाने  पिच का हाल 

    By June 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है।

    एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने अमेरिका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को सुपर-8 स्टेज में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार 7 मैचों में जीत हासिल की है। सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने से पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने श्रीलंका, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और नेपाल की टीम को ग्रुप-स्टेज में हराया।

    वहीं, दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। अफगानिस्तान की टीम ने इस विश्व कप में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, सुपर-8 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    कैसा खेलेगी त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम की पिच 

    साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मैच 27 जून को भारत के समय के अनुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है। ब्रायन लारा स्टेडियम में इस टूर्नामेंट में बैटर्स को रन बनाने में संघर्ष करते हुए देखा गया है। टी20 विश्व कप 2024 के अब तक 4 मैच इस स्टेडियम में खेले गए है, जिसमें से सिर्फ एक ही मैच (श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स) में 200 रन पार का स्कोर बना था।

    इसके अलावा बाकी मैच में टीम 106 रन से ज्यादा का आंकड़ा नहीं छू सकी। ब्रायन लारा स्टेडियम पर पेसर्स और स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलता है। ऐसे में पहले टॉस जीतने वाली टीम बैटिंग का फैसला कर ज्यादा से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाना चाहेगी। उम्मीद कि जा रही है कि टी20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में बैटर्स एक बड़ा स्कोर बनाते हुए नजर आए।

    Brian Lara Stadium में खेले गए पिछले मैच में क्या हुआ था?

    आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में ब्रायन लारा स्टेडियम में आखिरी मैच पापुआ न्यू गिनी बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए पीएनजी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 78 रन ही बना सकी। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 12.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में पीएनजी को 7 विकेट से मात दी थी। मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने 3 विकेट चटकाए थे।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    साउथ अफ्रीका- रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी

    अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.