Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
    खेल

    महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

    By June 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक तरफ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच चुकी है और वर्ल्ड चैंपियन बनने से जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है. तो दूसरी तरफ महिला टीम ने टेस्ट फॉर्मेट में इतिहास रच दिया. उसने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इकलौता टेस्ट मैच खेल रही है. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन शैफाली वर्मा न रिकॉर्ड पारी खेलते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोका. वहीं, दूसरे दिन टीम इंडिया ने महिला टेस्ट इतिहास में एक पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाकर इतिहास रच दिया.

    भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहली पारी 603/6 रन पर घोषित की. इसके साथ ही भारत के नाम महिला टेस्ट इतिहास में टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे बड़ा टोटल बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, जिसके नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड था. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 575/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी. अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग की, जिसमें ओपनर्स ने तो धमाल ही मचा दिया. शैफाली वर्मा ने डबल सेंचुरी तो स्मृति मंधाना ने शतक ठोका.

    बल्लेबाजों का चला जादू

    पहले बैटिंग करते हुए भारतीय ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 292 रन की साझेदारी की और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को खूब रुलाया. शैफाली वर्मा ने करियर का पहला दोहरा शतक लगाते हुए इतिहास रचा. वह महिला टेस्ट इतिहास में सबसे तेज डबल सेंचुरी पूरी करने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. शैफाली 205 रन बनाकर आउट हुईं. इस पारी में 23 चौके और 8 छक्के भी शामिल रहे. वहीं, स्मृति मंधाना भी पीछे नहीं रहीं. मंधाना ने 161 गेंदों में 149 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 27 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

    हरमन-ऋचा के अर्धशतक

    ओपनर्स के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 55 रन की पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाई. हालांकि, शतक पूरा करने से पहले वह आउट गईं. हरमन ने 69 रन बनाए. वहीं, ऋचा घोष शतक की ओर बढ़ ही रहीं थीं कि नोनकुलुलेको की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं. उन्होंने 16 चौकों की मदद से 86 रन बनाए. इन पारियों की बदौलत टीम ने महिला टेस्ट इतिहास की एक पारी में सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.