Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»फाइनल से पहले भारतीय कप्तान पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा…..
    खेल

    फाइनल से पहले भारतीय कप्तान पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा…..

    By June 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फाइनल से पहले भारतीय कप्तान पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों के मन में काफी उत्साह है. वहीं हर कोई भारतीय टीम की जीत की दुआ कर रहा है. भारतीय क्रिकेट टीम पिछले सात महीने में लगातार दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और दोनों ही बार रोहित शर्मा के हाथ में भारतीय टीम की कमान है.

    सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

    क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े खिलाड़ी भारतीय टीम को अलग-अलग अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो कुछ पूर्व खिलाड़ी इस फाइनल मुकाबले को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के इस फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है.

    बारबाडोस के समंदर में कूद जाएंगे रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. इससे पहले पिछले साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा टीम को फाइनल तक लेकर गए थे. लेकिन भारतीय टीम वो फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी.

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबले से पहले सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. सौरव गांगुली ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता है कि रोहित शर्मा सात महीने के अंदर विश्व कप के दो फाइनल मुकाबले हारेंगे. अगर रोहित सात महीने में अपनी कप्तानी में दो विश्व कप फाइनल हार जाते हैं, तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे'.

    'जीत के साथ खत्म हो अभियान'

    रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर सौरव गांगुली ने आगे कहा कि 'रोहित शर्मा ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है, शानदार बल्लेबाजी की है और मुझे उम्मीद है कि यह फाइनल मुकाबले में भी जारी रहेगा. उम्मीद है कि भारतीय टीम खिताब के साथ अभियान खत्म करेगी. टीम को बेखौफ होकर खेलना चाहिये'.

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार आज रात 8 बजे खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपने सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची हैं.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.