Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»यशस्वी- गिल की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने सील की सीरीज, चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को रौंद डाला
    खेल

    यशस्वी- गिल की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने सील की सीरीज, चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को रौंद डाला

    By July 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यशस्वी- गिल की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने सील की सीरीज, चौथे टी20 में जिम्बाब्वे को रौंद डाला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs ZIM 4th T20 : भारतीय क्रिकेट टीम ने यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और शुभमन गिल की कप्तानी पारी के दम पर जिम्बाब्वे को चौथे टी20 में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत से भारतीय टीम ने सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है. जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 156 रन बनाए। सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच रविवार (14 जुलाई) को  हरारे में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे की ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी और गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने 10 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. यशस्वी के टी20 करियर का यह 100वां मैच था। यशस्वी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर यह दिखा दिया कि भविष्य के वह सुपर स्टार हैं. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की टीम की जीत की नींव रखी।  यशस्वी ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए जबकि गिल ने 39 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली. यशस्वी ने 53 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाए वहीं गिल ने 39 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के जड़े. इससे पहले, भारत ने कामचलाऊ गेंदबाज शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को 7 विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 28 गेंद में 46 रन की पारी खेली. लेकिन भारत के पांचवें गेंदबाज अभिषेक (20/1) और छठे विकल्प दूबे (11/ 1) ने अच्छे गेंदबाजी प्रयास से जिम्बाब्वे को दबाव में रखा। इन्होंने खतरनाक दिख रही वेस्ले माधेवेरे (24 गेंद में 25 रन) और टाडीवानाशे मारूमनी (31 गेंद में 32 रन) की सलामी जोड़ी को आउट करके मध्य ओवरों में लगाम कसी. कप्तान रजा ने हालांकि अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाकर जिम्बाब्वे को 150 से अधिक रन के स्कोर तक पहुंचाया. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों को विकेट मिले.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026

    योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसे जीवन में अपनाएं – मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 21, 2026

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास….

    June 21, 2026

    गन्ना किसानों को जून में ही शत-प्रतिशत भुगतान, देश में सबसे तेज भुगतान कर भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.