Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»Asia Cup’24: भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंची, 19 जुलाई को होगा पहला मैच
    खेल

    Asia Cup’24: भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंची, 19 जुलाई को होगा पहला मैच

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Asia Cup’24: भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंची, 19 जुलाई को होगा पहला मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महिला टी20 एशिया कप 2024 श्रीलंका की धरती पर होने जा रहा है। एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को मिली है। भारतीय टीम अपना पहला मैच पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ 19 जुलाई को खेलेगी। अब इससे पहले ही भारतीय टीम महिला टीम श्रीलंका पहुंची है और इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने भारत और बांग्लादेश की टीमों के आगमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज एयरपोर्ट से निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

    ग्रुप-ए में शामिल भारतीय महिला टीम
    सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। इसमें भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। वहीं ग्रुप-बी में  बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 15 मैच होंगे। फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।

    टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम टूर्नामेंट
    भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ मैच खेलेगी।  भारत गत विजेता है और उसने रिकॉर्ड सात बार टूर्नामेंट जीता है। बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे भारतीय टीम को तैयारियों का अहम जायजा मिलेगा। 

    महिला टी20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम : 
    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन। 

    रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.