Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»चेन्नई सुपर किंग्स के समीर रिजवी का UP T-20 लीग में शानदार प्रदर्शन
    खेल

    चेन्नई सुपर किंग्स के समीर रिजवी का UP T-20 लीग में शानदार प्रदर्शन

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चेन्नई सुपर किंग्स के समीर रिजवी का UP T-20 लीग में शानदार प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    UP T-20 लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एकाना क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर IPL के स्टार खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले एक खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी शुरू कर दी है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि समीर रिजवी हैं। समीर रिजवी UP T-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान हैं और बतौर कप्तान वह अपनी टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। समीर रिजवी ने  IPL 2024 में भले ही कुछ कमाल नहीं किया हो, लेकिन अपने घरेलू T-20 लीग में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।

    खेल डाली तूफानी पारी
    नोएडा सुपर किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच UP T-20 लीग का मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इस मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस फैसले को गलत साबित करते हुए कानपुर सुपरस्टार्स के गेंदबाजों ने उन्हें 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 119 रन बनाने दिए। मैच की पहली पारी में ऐसा लग रहा था कि गेंदबाजों को एकाना की पिच से काफी मदद मिल रही है, लेकिन मैच की दूसरी पारी में कानपुर सुपरस्टार्स ने सिर्फ 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 120 रन बना डाले और इस मुकाबले को समीर रिजवी की टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह उनकी टीम की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

    लीग के टॉप स्कोरर में शामिल
    समीर रिजवी  UP T-20 लीग के टॉस स्कोरर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। UP T-20 लीग में उनका प्रदर्शन अब तक काफी कमाल का रहा है। समीर रिजवी ने इस टूर्नामेंट में खेले गए चार मुकाबलों में 54.67 की औसत और 160.78 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 18 चौके और 7 छक्के भी जड़ दिए हैं। समीर रिजवी UP T-20 लीग के इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस सीजन उनका टॉप स्कोर 89 रनों का है। वहीं इस लिस्ट में 216 रनों के साथ आर्यन जुयाल टॉप पर मौजूद हैं।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.