Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने चैंपियंस कप में मचाया धमाल
    खेल

    मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने चैंपियंस कप में मचाया धमाल

    By September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी ने चैंपियंस कप में मचाया धमाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों का किसी न किसी वजह से मजाक बनता रहता है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में बांग्लादेश से मुंह की खानी पड़ी। बांग्लादेश ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में एकतरफा जीत हासिल करते हुए मेजबान पाकिस्तान का 2-0 से सूपड़ा साफ किया। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम और उसके खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हुई। कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम को क्लब टीम तक कह डाला। पाकिस्तान टीम की चौतरफा आलोचना होता देख पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक लोकल टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप के आयोजन करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को आगामी सीरीज के लिए तैयार किया जा सके।

    12 सितंबर से शुरू हुआ चैंपियंस वनडे कप
    चैंपियंस वनडे कप 2024 का आयोजन फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में हो रहा है जिसमें 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 12 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ था और अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे टीम के लगभग सभी स्टार खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं लेकिन अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। इस बीच पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद हारिस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये बयान काफी अजीबोगरीब है जिसमें हारने के बाद हारिस निराशा व्यक्त करने के बजाय खुशी जाहिर कर रहे हैं।

     मैच हारने के बावजूद खुशी जाहिर की
    पूरी दुनिया में खेल के मैदान पर जब भी कोई टीम मैच हारती है तो पूरी टीम के साथ-साथ कप्तान भी काफी दुखी होता है लेकिन पाकिस्तान ऐसी जगह है जहां टीम के हारने के बाद कप्तान दुखी होने के बजाय खुश होता है। ये घटना हाल ही में चैंपियंस वनडे कप 2024 के चौथे मैच में उस वक्त देखने को मिली जब मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मार्खोर ने मोहम्मद हारिस की टीम स्टेलियन्स को करारी शिकस्त दी। इस मैच में मार्खोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान आगा और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतक के दम पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हारिस की कप्तानी वाली स्टेलियन्स की टीम 105 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह रिजवान की टीम ने 126 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    हार के बाद हारिस ने कहा
    मैच हारने के बाद मोहम्मद हारिस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि कोई गलती नहीं हुई. जो वह चाह रहे हैं थे वही हुआ, वह टीम की ताकत चेक कर रहे थे। उनकी टीम ने पहले मैच में टॉस जीता था और बैटिंग की थी। आज उन्होंने टारगेट चेज किया जिससे उन्हें अपनी ताकत का पता चल सके। वही हुआ। उन्होंने आगे कहा कि खुशी है कि उनकी टीम हार गई।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.