Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»ऋषभ पंत की 638 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में, शतक ठोककर मचाई धूम
    खेल

    ऋषभ पंत की 638 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में, शतक ठोककर मचाई धूम

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋषभ पंत की 638 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में, शतक ठोककर मचाई धूम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत-बांग्लादेश चेन्नई टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का ये पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके जरिए ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी की। भयावह कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 634 दिन बाद वापसी की। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत अपने पुराने अंदाज में तो नजर आए लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने सारी कसर पूरी करते हुए धमाकेदार सैकड़ा जड़ दिया।

    अर्धशतक से शतक तक
    पंत ने 124 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से टेस्ट करियर का अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। इस तरह वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 6 शतक लगाए थे। उनके बल्ले से 638 दिन बाद टेस्ट में 50 से ज्यादा का स्कोर आया है। इससे पहले पंत ने 23 दिसंबर 2022 को मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। पंत ने 88 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अर्धशतक पूरा करते ही पंत ने अपना गियर बदला और मैदान के हर तरफ बड़े शॉट खेलने में जुट गए। इसके बाद उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का बटोरते हुए जल्द ही अपना निजी स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया। लंच तक वह 82 रन बनाकर खेल रहे थे। लंच के तुरंत बाद उन्होंने अपना शतक पूरा करते हुए नया कीर्तिमान बना दिया।

    भारतीय विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक

    • 6* – ऋषभ पंत (58 पारी)
    • 6 – एमएस धोनी (144 पारी) 
    • 3 – रिद्धिमान साहा (54 पारी) 
    • 2 – बुद्धि कुंदरन (28 पारी) 
    • 2 – फारुख इंजीनियर (87 पारी)
    • 2 – सैयद किरमानी (124 पारी)

    शानदार शतक के साथ पंत ने धवन का तोड़ा रिकॉर्ड 
    इस शानदार शतकीय पारी के दौरान पंत ने एक बड़ा कारनामा भी कर दिखाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में शिखर धवन को पछाड़ दिया। शिखर धवन ने 34 टेस्ट मैच की 58 पारियों में 2315 रन बनाए थे। अब पंत ने चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ने के साथ ही धवन को टेस्ट रनों के मामलें में पीछे छोड़ दिया है। पंत ने शिखर धवन के बराबर मैचों की बराबर पारियों में 2400 से ज्यादा रन बना लिए हैं। जिसमें 6 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 32वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, धवन 33वें पायदान पर खिसक गए हैं। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय, रिकॉर्ड 81.35 प्रतिशत प्रकरणों के निपटारे से राजस्व अदालतों में आई अभूतपूर्व तेज़ी, ​प्रशासनिक इच्छाशक्ति से आम जन को सीधी राहत…..

    September 24, 2026

    कौशल से सशक्त होंगे निर्माण श्रमिक, रोजगार के अवसरों को मिलेगी नई उड़ान, 200 निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को मिलेगा 480 घंटे का आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण…..

    September 24, 2026

    स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार, प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस…..

    September 24, 2026

    ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    September 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.