Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में जड़ा शतक, पिता की आंखों में आंसू
    खेल

    नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में जड़ा शतक, पिता की आंखों में आंसू

    News DeskBy News DeskDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में जड़ा शतक, पिता की आंखों में आंसू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ind vs Aus: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जब भारतीय टीम पर एक बार फिर संकट मंडरा रहा तो एक 21 साल का खिलाड़ी उसके लिए वरदान बनकर आया। ये खिलाड़ी कोई और नहीं नीतीश कुमार रेड्डी हैं। वही नीतीश जिनके चयन को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को आलोचना सुननी पड़ी थी, लेकिन नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ सभी का मुंह बंद कर दिया। नीतीश के लिए ये शतक खास है क्योंकि इस देखने के लिए स्टैंड में उनके पिता बैठे थे। शतक के बाद नीतीश के पिता का पहला रिएक्शन सामने आया है।

    नीतीश का ये करियर का चौथा टेस्ट मैच है और अपने पहले अर्धशतक को उन्होंने शतक में तब्दील किया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने हैं। अपने बेटे के शतक को देख उनके पिता भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब टीम इंडिया का आखिरी विकेट बचा था और मोहम्मद सिराज क्रीज पर थे और नीतीश को शतक पूरा करने के लिए एक रन चाहिए था तो उन्हें क्या लग रहा था।

    नीतीश के शतक के बाद बारिश आ गई और इसके कारण मैच रोकना पड़ा। इस ब्रेक में एडम गिलक्रिस्ट ने स्टैंड में बैठे उनके पिता से बात की। नीतीश के पिता ने लड़खड़ाती आवाज में कहा, "वह अंडर-14, अंडर-15 से अपने राज्य के लिए खेल रहा है और अब टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल स्तर पर खेल रहा है। आज हमारे लिए स्पेशल मूवमेंट है।"

    ग्रिलक्रिस्ट ने जब उनसे पूछा कि जब नीतीश 99 रनों पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर थे और मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर थे, तब भारत का एक ही विकेट बचा था तो तब उन्हें क्या लग रहा था। इसका जवाब देते हुए नीतीश के पिता ने कहा, "बहुत, बहुत टेंशन थी सर। आखिरी विकेट बचा था और सिराज स्ट्राइक पर थे, टेंशन, टेंशन थी।"

    नीतीश इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी जमीन पर भारत के लिए टेस्ट शतक जमाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं जिन्होंने 2019 में 21 साल 92 दिन की आयु में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर शतक ठोका था। इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने साल 1992 में पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में शतक जमाया था और तब उनकी उम्र 18 साल 256 दिन थी। नीतीश ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। ये ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए आठवें विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.