Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Hint24
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News Hint24
    Home»खेल»IND-AUS टेस्ट सीरीज: सिडनी में 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट, रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस
    खेल

    IND-AUS टेस्ट सीरीज: सिडनी में 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट, रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND-AUS टेस्ट सीरीज: सिडनी में 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट, रोहित शर्मा को लेकर सस्पेंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS 5th Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के चार टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब सीरीज का आखिरी टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित के प्लेइंग-11 में शामिल होने पर हामी नहीं भरी, बल्कि ये कहा कि मैच के दिन पिच को देखकर प्लेइंग-11 तय की जाएगी। इस जवाब से गंभीर ने रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों को हवा दे दी। इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें कप्तान रोहित नेट्स पर प्रैक्टिस करने उतरे, लेकिन वह मैदान पर सबसे अलग दिख रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि टीम के ड्रेसिंग रूम में कुछ खटपट हैं।

    दरअसल, मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली 184 की हार के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल मची हुई है। टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर बीते दिन ये खबरें आई थी कि गौतम गंभीर ने मेलबर्न टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई, लेकिम आज गंभीर ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया। इस दौरान गंभीर ने खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने ये जरूर कहा कि मैच को कैजुअल लेने वाले खिलाड़ियों को उन्होंने खूब सुनाया था। गंभीर ने आगे कहा कि पिछले 6 महीने दिए और सभी ने अपना नेचुरल गेम खेलने के नाम पर टीम के साथ अन्याय किया। खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाए, लेकिन अब यह नहीं चलेगा। अब जो वह तय करेंगे, जो टीम का प्लान होगा, उसके अनुसार खेलना होगा, वर्ना 'धन्यवाद' बोल दिया जाएगा।

    गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित की सिडनी टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 में जगह को लेकर कहा कि पिच को देखते हुए कल यानी मैच के दिन ही प्लेइंग-11 तय की जाएगी। उन्होंने रोहित के प्लेइंग-11 में जगह को लेकर हां या ना, कुछ नहीं कहा, इससे रोहित के ड्रॉप होने की खबरें तेज हो गई। इस बीच सिडनी टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में कप्तान रोहित समेत खिलाड़ियों को देखा गया। कप्तान रोहित मैदान में टीम के साथ तो नजर आए, लेकिन वह नेट पर थोड़ी अलग प्रैक्टिस कर रहे थे। रोहित ने ज्यादा देर मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की। सिर्फ जसप्रीत बुमराह ही उनसे बातचीत करते दिखे।

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mansoor Hasan
    मोबाइल - +91 9300847172
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - 40/504 , EVERGREEN CHOWK , BAIJANTAHAPARA , Raipur - CG

    मध्यप्रदेश - NOORMAHAL, PATHAR WALI GALI NO. 02, BHOPAL Dist.-BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.